Bokaro News: हड़ताल से एक दिन पहले रविवार को खुले बैंक, काली पोशाक में जताया विरोध
बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल से एक दिन पहले रविवार को बोकारो और चास में कई बैंक शाखाएं खुली रहीं। आरबीआई के निर्देश पर बैंक कर्मियों ने सामान्य दिनों की तरह कामकाज किया। हालांकि, हड़ताल से पहले विरोध जताने के लिए कई बैंक कर्मियों ने काली पोशाक और काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की। कर्मियों ने सरकार की नीतियों और लंबित मांगों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। रविवार को शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का जायजा लेने पर अधिकांश शाखाओं में ग्राहक नजर आए। लोगों ने चेक और नकदी जमा करने के साथ निकासी का काम किया। हालांकि, कुछ बैंकिंग सेवाओं में परेशानी की शिकायत भी सामने आई। एक ग्राहक ने बताया कि उसे अपनी जमा राशि के आधार पर लोन लेना था, लेकिन बैंकिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.