बोकारो, सितम्बर 14 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दांतु पंचायत के हंसलता गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन के 15 खंभों से तार काटकर चोरी कर ली। रविवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग के कनीय अभियंता को दी। पोल से तार गायब होने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।​ ग्रामीणों का आरोप है कि कसमार के उत्तरी क्षेत्र में तैनात बिजली विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मी न तो फील्ड विजिट करते हैं और न ही मामूली फॉल्ट दूर करते हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिजली तार काटने की एफआईआर बिजली कटने का फायदा उठाकर ही चोर आसानी से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ...