बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: तुपकाडीह के समाजसेवी रहे स्व. साधु प्रसाद महतो की 29वीं पुण्यतिथि मेन रोड चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। कुशवाहा पंचायत परिषद, महासभा के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. साधु प्रसाद महतो ने समाजसेवा के साथ तुपकाडीह के विकास के लिए भी लगातार कार्य किया। समाज के प्रति उनका समर्पण और लोगों के हित में किए गए कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र को हुई कमी आज भी महसूस होती है। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। मौके पर महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, उपमुखिया ...