Bokaro News: स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण पर होगी कार्रवाई, अपार्टमेंटों की जांच तेज
बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न अपार्टमेंट और बहुमंजिला भवनों में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण की शिकायतों के बाद जांच तेज कर दी गई है। निगम स्तर से भवनों के स्वीकृत नक्शे, निर्माण की वास्तविक स्थिति और मौके पर बने ढांचे का मिलान कराया जा रहा है। जांच के दौरान कई भवनों में स्वीकृत नक्शे के अनुरूप निर्माण नहीं होने के मामले सामने आए हैं। कुछ स्थानों पर अतिरिक्त निर्माण, पार्किंग स्थल के अलग उपयोग तथा भवन के अन्य हिस्सों में बदलाव किए जाने की शिकायत भी मिली है। निगम अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों की वार्डवार सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित भवन मालिकों और बिल्डरों को नोटिस जारी कर आवश्यक कागजात और जवाब मांगा जाएगा। जांच में भवन की स्वीकृति, सेटबैक, पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.