Bokaro News: स्वदेशी उत्पाद से स्थानीय स्तर पर लाभ : जयराम
बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: चंद्रपुरा स्टेशन रोड में गुरूवार को श्री श्याम इंटरप्राइजेज में स्वदेशी उत्पाद डायसुकी के एलईडी टीवी व अन्य घरेलू उत्पादों के केंद्र का उद्घाटन डुमरी विधायक डा जयराम कुमार महतो व प्रमुख चांदनी परवीन ने संयुक्त रूप से किया तथा प्रतिष्ठान के संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और होम अप्लायंसेज उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा होगी। इससे उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। संचालक सुरेश अग्रवाल और अजय महतो ने बताया कि यह उत्पाद पूरी तरह से स्वदेशी है और किफायती भी। महादेव महतो, ब्रह्मदेव हेंबरम व टेकलाल महतो सहित कंपनी के प्रतिनिधि, स्थानीय व्यवसायी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.