बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन सेक्टर 12 पुलिस लाईन स्थित मैदान में किया जाएगा। मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीणा ने समाहरणालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारी की जानकारी ली। बैठक में तैयारियों की क्रमवार समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उपायुक्त ने सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान के समतलीकरण, मोरम बिछाने, मंच, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में परेड एवं मार्च पास्ट की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने समारोह स्थल के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में विशेष सा...