बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: दुग्दा कोल वाशरी में विस्थापितों के अधिकार, रोजगार एवं सुविधाओं की मांग को लेकर बैठक में स्थानीय विस्थापित समन्वय समिति नामक नए विस्थापित संगठन का गठन किया गया। जिसमें ज्योति टुडू अध्यक्ष, विजय मांझी सचिव, अनिल मुर्मू संगठन मंत्री, गणेश दास कोषाध्यक्ष व बैजनाथ सोरेन मीडिया प्रभारी चुने गए हैं। विस्थापितों का यह संगठन यहां के प्रमुख मुद्दों व ग्रामीण समस्याओं को लेकर सभी को संगठित करते हुए आंदोलन करेगा। तय हुआ कि 5 अगस्त को विशाल विस्थापित अधिकार रैली निकाली जाएगी तथा वाशरी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिसमें क्षेत्र के हजारों विस्थापित व ग्रामीण शामिल होंगे। 28 जुलाई को इसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी। दुग्दा पूर्वी के मुखिया रीतलाल रजक, फूलचंद मुर्मू, कल्लू जमाल कुरैशी, महादेव राम, रामप्रवेश मुर्मू, र...