बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड़ एवं आसपास के सरकारी तथा निजी विद्यालयों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर जरीडीह अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वहीं ओरियंटल पब्लिक स्कूल जैनामोड़, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल करहरिया, एनजेएस इंटर कॉलेज जैनामोड़, बांघडीह हाई स्कूल, श्रमिक उच्च विद्यालय तुपकाडीह, प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरिया, एजुकेशन जोन जैनामोड़ सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में डॉ. सर...