Bokaro News: सोहराय परब की गांवों में रही धूम, मनाया गया बरदखूंटा
बोकारो, नवम्बर 10 -- ग्रामीण क्षेत्रों में सोहराय और बरदखूंटा का पर्व Bokaro News: बेरमो अनुमंडल के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बरद खूंटा के साथ तीन दिवसीय सोहराय परब मंगलवार को संपन्न हो गया। यह पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। बेरमो, गोमिया, नावाडीह व पेटरवार प्रखंड के गांवों में यह पूरे रीति से मनाया गया। वहीं चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा, बांधडीह, रटारी, सिजुवा नर्रा, जुनौरी, समेत अन्य गांवों में सुबह से ही इस पर्व को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई थी। सोहराय एवं बरदखूंटा का पर्व झारखंड के किसानों और ग्रामीणों का प्रमुख लोक पर्व है। यह पर्व पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। किसानों ने अपने गाय, बैलों और भैसों को तालाब में नहलाकर उनके सींगों पर तेलों और सिंदूर एवं माथे पर नये धान की बाली बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.