बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के खत्री मोहल्ला निवासी एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्रीचरण महथा का गुरुवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे श्री महथा ने खत्री मोहल्ला स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवघर कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक जनार्दन यादव का निधनशिक्षा के क्षेत्र में योगदान श्रीचरण महथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे शिक्षा जगत के सम्मानित व्यक्तित्वों में गिने जाते थे। उन्होंने रामगढ़ जिले के चितरपुर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। वर्ष 1997 में वे इसी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रिंसिपल बनने से पूर्व उन्होंने प्रखंड शिक्षा ...