बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के खत्री मोहल्ला निवासी सह सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्रीचरण महथा(90 वर्ष) का निधन गुरुवार को खत्री मोहल्ला स्थित निवास स्थान पर हो गया। वे कुछ अर्से से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। दिवंगत रामगढ़ जिले के चितरपुर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रिंसिपल थे, जो वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके पूर्व वे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में विभिन्न प्रखंडों में अपनी सेवा दे चुके थे। उनके निधन से खत्री मोहल्ला में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद, शांतिलाल जैन, सुधीर सिन्हा, असित कुमार बनर्जी, गणेश महथा, रवि शंकर जायसवाल, मुकेश ओझा सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की...