बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: सेवाती घाटी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए शुक्रवार को मुरहूलसुदी पंचायत सचिवालय में मुखिया सरिता देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गत 20 अक्टूबर को घाटी का भ्रमण करने तथा पर्यटन विकास के लिए बोकारो जिला प्रशासन को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिए जाने पर आभार जताया गया। ग्रामसभा ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र के विकास का दशकों पुराना सपना पूरा होगा। बैठक में पर्यटन विकास के लिए लगभग दो दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें मुचरी नाला के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में मध्यम बांध अथवा जलाशय निर्माण की संभावना तलाशने का प्रस्ताव प्रमुख रहा। इससे आसपास के दर्जनों गांवों में सिंचाई, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण को बढ़ावा ...