बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। सावन महीने के अंतिम सोमवारी को पेटरवार के विभिन्न स्थानों के कांवड़ियों का जत्था सोमवार को रजरप्पा स्थित दामोदर और भैरवी के संगम स्थल से पवित्र जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया।इसी क्रम में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने पेटरवार स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आयोजित दही- शर्बत एवं फल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं आमजनों के बीच दही-शर्बत एवं फलों का वितरण किया। मिनी बमों के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दी। यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ वेलफे...