बोकारो, जुलाई 7 -- Bokaro News: बोकारो। केंद्रीय सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू करने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद झारखंड सरकार की ओर से पूर्व में तैयार नियमावली को कैबिनेट में भेजने की तैयारी का माकपा ने विरोध किया है। इस मुद्दे पर पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बोकारो जिला कमेटी की बैठक में कहा कि श्रम समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए राज्य सरकार को अपनी विधायी शक्तियों का उपयोग करते हुए श्रम संहिताओं की नियमावली में मजदूर हितैषी संशोधन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र के नियमों को यथावत लागू करने के बजाय श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में पार्टी ने राज्यव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। निर्णय लिया गया कि 8 से 15 स...