बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: हज-ए-उमरा की पवित्र यात्रा पर जाने वाले अकीदतमंदों का एक जत्था सेक्टर 9 हटिया मोड़ स्थित एनायत चौक से दुआओं और मुबारकबाद के साथ मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ। सगे-संबंधियों और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को माला पहनाकर और गले मिलकर भावुक मन से विदाई दी। इस अवसर पर मुल्क की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। मो क्यूम ने बताया कि पवित्र काबा और रोज़ा-ए-रसूल के दीदार का मौका मिलना बेहद खुशकिस्मती की बात है। हज यात्रा पर 11 लोग रवाना हुए। इनमें मुख्य रूप से मो जमाल अंसारी, अब्दूल क्यूम अंसारी, आजाद अंसारी, मो कुदुस, मौलाना रज्जाक अंसारी, मौलाना अजीज अंसारी सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...