Bokaro News: सेक्टर-4 थाना की पहल से बच्चों को मिला पारिवारिक संरक्षण
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पारिवारिक उलझनों के कारण दो मासूम बच्चियां नानी घर रह रही थी। माता पिता के पास घर जाने को तैयार नहीं थीं। इस कारण बच्चों की शिक्षा एवं मातृ स्नेह प्रभावित हो रही थी। बच्चों के भविष्य की चिंता में परिजनों ने सेक्टर चार पुलिस से सहायता का अनुरोध किया। सेक्टर चार पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को महसूस करते हुए सभी पक्षों से बातचीत कर बच्चों का नगर महिला थाने में काउंसलिंग का व्यवस्था किया। नगर महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मीरा लकड़ा के साथ सीडब्ल्यूसी ने बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग किया। तत्पश्चात दोनों बच्चियों को सुरक्षित रूप से माता-पिता के साथ घर भेजा गया। काउंसलिंग में शामिल सभी इकाइयों का मानना था कि बच्चों का भविष्य शिक्षा संस्कार एवं माता-पिता के स्नेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.