बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: सेक्टर-2 कृष्णा मोड़ मंदिर कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह के सफल आयोजन के बाद रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूजा व व्यवस्था से जुड़े सदस्यों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष संग्राम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव जय प्रकाश पंडित व मुखराम सिंह सहित महेश सिंह, वीर सिंह, आरएस प्रसाद, कपूर जी, मदन चौधरी व एसआरपी सिन्हा ने सभी का आभार जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व पूजा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक प्रयास से पूजा समारोह बेहतर ढंग से संपन्न हुआ। अजय कुमार ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन की सफलता सामूहिक सहयोग से संभव होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...