बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-2 में महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर जमकर आनंद उठाया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पूनम सिंह, शोभा कुमारी, अनु, चूमचूम, बबीता, रोमा, सीमा, संध्या और आभा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन आपसी मेलजोल और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया और इसे यादगार बनाने में योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सतनपुर महिला समूह ने मनाया सावन महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...