बोकारो, अक्टूबर 23 -- पूर्व छात्रों का यादगार पुनर्मिलन Bokaro News: सेक्टर-2सी हाई स्कूल के वर्ष 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने बुधवार को भव्य रियूनियन समारोह आयोजित किया। वर्षों बाद मिले दोस्तों ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में कुल 36 पूर्व छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में विद्यालय परिसर में हुई। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने आदरणीय शिक्षकों में परमेश्वर भारती, अमीरी नाथ झा, आरपी मंडल और मंगल किशोर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने पुराने विद्यार्थियों से मिले स्नेह और सम्मान से शिक्षक भाव-विभोर हो गए। उन्होंने भी अध्यापन के पुराने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने ...