बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: दुर्गापूजा को लेकर बोकारो के सेक्टर-12 लाल चौक के समीप इस वर्ष श्रद्धालुओं को भव्य पूजा पंडाल देखने को मिलेगा। यहां श्रीश्री सार्वजनिक पुराना दुर्गापूजा समिति की ओर से भुवनेश्वर के कौशिशाल में बने हरिसनापुर पैलेस की तर्ज पर आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को भव्य रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार, इस बार पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 94 फीट रखी गई है। इसके निर्माण पर करीब आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पूजा परिसर में मां दुर्गा की 7.30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी मोहम्मद रजाक को सौंपी गई है। वहीं, मोहनडीह-राधा गांव के मूर्तिकार गणेश कर्मकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं। प्रतिमा निर्माण प...