Bokaro News: सेक्टर-12 के जर्जर क्वार्टर खाली कराएगा बीएसएल, शिफ्टिंग के लिए मिलेंगे 5 हजार रुपये
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 में संरचनात्मक रूप से क्षतिग्रस्त घोषित आवासों में रह रहे कर्मचारियों को अब तत्काल दूसरे आवंटित क्वार्टर में शिफ्ट होना होगा। कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने प्रभावित कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की है। इस संबंध में संपर्क एवं प्रशासन विभाग की ओर से 24 सितंबर को कार्यालय आदेश जारी किया गया है। प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारियों को घरेलू सामान नए आवंटित आवास में ले जाने के लिए दो दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश (एससीएल) देने का निर्णय लिया है। यह अवकाश 25 और 26 सितंबर को दिया जाएगा। संबंधित कर्मचारी को अवकाश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद मिलेगा। इसके लिए टीए विभाग से क्षतिग्रस्त क्वार्टर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.