बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। श्री चित्रगुप्त महापरिवार विकास एवं कल्याण समिति, जनवृत-1, बोकारो इस्पात नगर की ओर से आगामी चित्रगुप्त पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वीएम बक्शी ने की। बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। महासचिव अनल कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज ...