बोकारो, अक्टूबर 24 -- सुरक्षा जांच से आवागमन में परेशानी का आरोप Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल-कोनार परियोजना से सटे बरवाबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सुरक्षा जांच के नाम पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसको लेकर विरोध जताते हुए प्रबंधन से समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। इसका इस्तेमाल ग्रामीणों के साथ-साथ परियोजना के वाहनों द्वारा भी किया जाता है। ग्रामीण अपने निजी वाहनों से इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा जांच के दौरान कई बार उन्हें काफी देर तक रोक दिया जाता है। इससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं और आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन से...