बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के नवनियुक्त बोकारो महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह का रविवार को आजसू जिला कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सुधीर लंबे समय से पार्टी के समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता रहे है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा। केंद्रीय सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने में विश्वास रखती है। कहा कि सुधीर सिंह नई ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाते हुए पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आजसू राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्प : सुदेश इस अवसर पर जिला प्रभारी कमलेश महतो, बंकु बिहारी सिंह, विरेन्द्र हरि, राजेश बोरा...