Bokaro News: सीसीटीवी फुटेज के बाद चोरी मोटरसाईकिल की नही मिली सुराग
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना 20 जुलाई की दोपहर की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सिमलडीह निवासी विकास मरांडी ने बताया कि वह अपनी बाइक (जेएच09एएक्स-2026) बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर गए थे। कुछ देर बाद बाहर लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना में आवेदन दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है और न ही अब तक कोई ठोस सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.