Bokaro News: सीसीएल में शिकायत व सुझाव पेटी और ई-प्लेज बूथ का अनावरण
बोकारो, अक्टूबर 27 -- सतर्कता जागरूकता सप्ताह की तैयारी Bokaro News: सीसीएल कर्मियों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने की पहल की जा रही है। सतर्क भारत-समृद्ध भारत की अवधारणा के तहत सीसीएल की परियोजनाओं में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बीएंडके महाप्रबंधक संजय कुमार झा द्वारा शिकायत एवं सुझाव पेटी तथा ई-प्लेज बूथ' का अनावरण कर शुरुआत की गई। सभी विभागों के प्रमुखों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाप्रबंधक द्वारा शपथ लेने वाले संबंधित कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा शपथ प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। इसी श्रृंखला में शिशु विकास विद्यालय के बच्चों ने भी सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित एक रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और आकर्षक रंगोलियां बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.