बोकारो, अक्टूबर 29 -- सीसीएल बीएंडके में जागरूकता अभियान के कार्यक्रम Bokaro News: सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत कई जन-कल्याणकारी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यस्थल पर पारदर्शिता लाने और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से यह पूरा कार्यक्रम कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के तहत कुरपनिया स्थित शिशु विकास विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके बीच दवाओं का वितरण किया गया एवं उन्हें स्वस्थ रहने के आवश्यक निर्देश दिए गए। बालिकाओं को विशेष रूप से स्वच्छता प्रबंधन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बच्चों के बीच फुटबॉल और वॉलीबॉल का भी वितरण ...