Bokaro News: सीसीएल ढोरी की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: करगली। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय अस्पताल ढोरी की सीएसआर की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन फुसरो के ढोरी बस्ती में किया गया। शिविर में डॉ सुभेन्दु शर्मा ने लगभग 100 व्यक्तियों स्वास्थ्य जांच की और ज़रूरतमंदों को मुफ़्त दवा भी दी गई। चिकित्सक एवं उनकी टीम ने कहा कि सीसीएल सिर्फ कोयला उत्पादन ही नहीं करती, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करती है। कोलियरी के आस पास गांवों में सीएसआर के तहत शिक्षा व चिकित्सा सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराती है। सीसीएल का निरंतर प्रयास रहा है कि जिस क्षेत्र में कोयला का खनन किया गया है, उससे प्रभावित परिवारों के बीच पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य के साथ पपलो में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अन्य गांवों में भी यह सिलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.