बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल पीएंडपी अनूप हंजुरा ने दूसरे दिन रविवार को बीएंडके एरिया की खासमहल-कोनार एवं कारो परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान खदानों में चल रहे आउटसोर्सिंग और विभागीय पैच में उत्पादन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से उत्पादन, उत्पादकता, कोयला स्टॉक तथा डिस्पैच की स्थिति की जानकारी ली। वहीं उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ कोयले के डिस्पैच में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। खासमहल-कोनार परियोजना के निरीक्षण के दौरान डीटी व्यू प्वाइंट पहुंचे, जहां से आउटसोर्सिंग और विभागीय पैच में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों में हो रहे कोयला उत्पादन की स्थिति की जानकारी ली तथा माइंस के मैप का भी अवलोकन किया। इस दौरान बीएंडके एरिया के जीएम संजय कुमार झा, परियोजना पदा...