Bokaro News: सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी का स्वास्थ्य शिविर
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: करगली। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय अस्पताल ढोरी की सीएसआर की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन फुसरो के ढोरी 4 नंबर पीपल धौड़ा में किया गया। डॉ रूकसाना ने लगभग 70 व्यक्तियों स्वास्थ्य जांच की और ज़रूरतमंदों को मुफ़्त दवाएं भी दी। चिकित्सक एवं उनकी टीम ने कहा कि सीसीएल सिर्फ कोयला उत्पादन ही नहीं करती, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करती है। कोलियरी के आसपास गांवो में सीएसआर के तहत शिक्षा व चिकित्सा सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराती है। सीसीएल का निरंतर प्रयास रहा है कि जिस क्षेत्र में कोयला का खनन किया गया है, उससे प्रभावित परिवारों के बीच पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए। फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद व मो इबरार सहित कई अस्पताल कर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.