बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत कारो खुली खदान से ई-ऑक्सन के तहत कोयला उठाव और लोकल सेल को सुचारू रखने के लिए बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में करगली आफिसर्स क्लब में शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सीसीएल प्रबंधन, लोकल सेल कमेटी और कोयला व्यापारी शामिल हुए। यह बैठक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित कारोबार सुनिश्चित करने के लिए की गई। मुख्य रूप से कोयला खदानों में लोकल सेल के माध्यम से कोयले का उठाव में पारदर्शिता लाने और मनमानी रोकने के लिए कानून व्यवस्था, नंबरिग सिस्टम के तहत लोकल सेल का कोयला उठाव, आरओएम और स्टीम कोयला का अलग-अलग डिपो को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई। साथ ही चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी। नंबरिग सिस्टम लागू करने, जिससे वास्तविक उपभोक्ताओं या अधिकृत प्रतिनि...