बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार अंचल में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सुईयाडीह से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। अंचल अधिकारी ने दोपहर करीब ढाई बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान कसमार पंचायत के सुईयाडीह में उक्त ट्रैक्टर को पकड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर और उसकी ट्रॉली को बालू समेत कसमार थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया। जब्त ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो 42 प्लस मॉडल का है। इसके चेसिस नंबर टिओ 53525224केके और इंजन नंबर ई3590445 हैं। वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज नहीं पाया गया। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने जिला खनन पदाधिकारी, बोकारो को पत्र भेजकर वाहन मालिक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...