बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू उच्च विद्यालय राम रूद्र, चास के सभागार में 53वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, नई दिल्ली व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित रहा। प्रदर्शनी के तहत सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, नवोदित प्रौद्योगिकी, मनोरंजनात्मक गणितीय प्रतिरूप, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व जल संरक्षण व प्रबंधन जैसे उपविषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल व नवाचार प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी की विशेषताएं जिला नोडल शिक्षक संजय कुमार ने बताया जिले के करीब 30 विद्यालयों के बाल व...