बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: सीएन इंटर कॉलेज में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया है। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक की बेहतरीन प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कॉलेज परिसर में सावन की हरियाली, उमंग और उत्सव का रंग देखने को मिला। महोत्सव के दौरान छात्राओं ने महिला शिक्षकों के हाथों में आकर्षक मेहंदी लगाई। वहीं शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कविता, गीत एवं शायरी प्रस्तुत कर बेहद यादगार बना दिया। कार्यक्रम प्रमुख बलजीत कौर ने सुमधुर शिव भजन प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने सावन महोत्सव के महत्व और भारतीय संस्कृति में सावन महीने की विशेष भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य शिक्षकों ने भी सावन के धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कॉलेज में सावन महोत्सव और कन्या विद्या...