Bokaro News: सीआरपीएफ और डिवाइन संस्था की ओर से मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: सीआरपीएफ 26वीं बटालियन चास, बोकारो एवं डिवाइन संस्था बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत एक नवंबर से शुरू यह विशेष अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति, इतिहास एवं उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अरविन्द कुमार एवं डिवाइन संस्था के सचिव हलधर महतो ने बताया कि भारत सरकार की विशेष गाइडलाइन के अनुरूप जनजातीय गौरव दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान में सीआरपीएफ के जवानों, डिवाइन संस्था के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर चास प्रखंड के अगरदाह गांव के बीके मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.