Bokaro News: सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुयआत यूनिट के कमांडेंट राज प्रताप सिंह द्वारा सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाकर की गई। अधिकारियों एवं जवानों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की शपथ ली। कमांडेंट ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा अपने कार्यक्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया। कहा कि सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों का पालन एक स्वस्थ, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ईमानदारी एवं नैतिक आचरण को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.