Bokaro News: सीआईएसएफ डीवीसी चंद्रपुरा यूनिट का फायर ऑडिट
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: सीआइएसएफ ईएस रांची मुख्यालय के उप कमांडेंट (फायर) देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को डीवीसी चंद्रपुरा यूनिट का फायर ऑडिट किया तथा कई तरह के निर्देश दिए। सीटीपीएस यूनिट के उप कमांडेंट कैलाश यादव के साथ उन्होंने फायर स्टेशन वॉलीबॉल ग्राउंड में पौधरोपण भी किया। इसके उपरांत मुख्य कार्यालय में यूनिट की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी के साथ बैठक में पावर प्लांट की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ। इसके बाद प्लांट का भ्रमण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। फायर स्टेशन में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अग्नि सुरक्षा, कार्यकुशलता एवं ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने से संबंधित विषयों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.