बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: कसमार थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव के ललमटिया टोला निवासी बुधनी देवी की जंगली सियार के हमले में मौत के बाद वन विभाग ने सोमवार को उनके पति बनमाली महतो व परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई। तीन सितंबर को इलाज के दौरान रिम्स, रांची में बुधनी देवी का निधन हो गया था।

मुआवजा राशि की घोषणा राज्य सरकार और वन विभाग की ओर से सोमवार को मृतका के पति बनमाली महतो को क्रियाकर्म के लिए तत्काल 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी गई। वन विभाग के अनुसार कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को कुल 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें 4 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा, जबकि पांच लाख रुपये मृतका के पति के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट किए जाएंगे। इसके अलावा मृतका के आश्रित बनमाली महतो को तीन वर्षों तक प्रतिमाह दो ह...