बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: सियार के हमले में गंभीर रूप से घायल कसमार प्रखंड के दुर्गापुर गांव के ललमटिया टोला निवासी 28 वर्षीय बुधनी देवी की गुरुवार शाम रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 अगस्त को सियार के हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद उनका इलाज कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर किया था। बुधनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां की मौत से चार बेटियों और तीन वर्षीय बेटे के सिर से ममता का साया उठ गया। पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे पति वनमाली महतो के सामने अब पांच छोटे बच्चों की परवरिश की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। परिजनों के अनुसार, हमले के बाद बुधनी को एंटी-रेबीज वैक्सीन की तीन खुराक दी गई थीं, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई。

परिवार ...