बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग बाजार स्थित अंसारी साइकिल दुकान निवासी सूरज कुमार साव के लिखित आवेदन पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सनी पासवान व उसके पिता को आरोपी बनाया गया है। जख्मी का कहना है कि वह अपने घर लौट रहा था। इस क्रम में आरोपियों ने बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम रूम के पास घेरकर उससे मारपीट करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बीएस सिटी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: तेज बाइक चलाने से मना करने पर किशोर का कान काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...