बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन वाराणसी-रांची-कोलकाता सिक्सलेन ग्रीनफील्ड राजमार्ग का स्थल निरीक्षण गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी 25 सितंबर को करेंगे। सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं और किसानों को हुए नुकसान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

निर्माणाधीन सड़क परियोजना का जायजा उन्होंने बताया कि बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित लेपो-320 जंक्शन से कमलापुर गांव (झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा) तक किमी 358.500 से किमी 387.200 के बीच निर्माणाधीन छह लेन सड़क परियोजना का जायजा सांसद द्वारा लिया जाएगा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पेटरवार-लेपो से लेकर जरीडीह प्रखंड की भस्की पंचायत तक आवश्यक अ...