Bokaro News: सिंहडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण
बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया बासुदेव रजवार मौजूद रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया और विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का उद्देश्य शिक्षा को सुगम बनाना और स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को कम करना है। साइकिल मिलने से विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को साइकिल का सदुपयोग करने और नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी। अवसर पर विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.