बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली सिंगारी जोरिया आज बदहाली और अतिक्रमण की मार झेल रही है। वर्षों से समुचित सफाई नहीं होने तथा मानसून की शुरुआती बारिश के बाद विभिन्न वार्डों में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की उदासीनता के कारण सिंगारी जोरिया अब कचरे के डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुकी है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि यदि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश हुई तो वार्डों में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से सिंगारी जोरिया के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। जोरिया की जमीन ...