Bokaro News: सावन महोत्सव में सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 4 स्थित ऐरोमा रेस्टोरेंट में नव गठित कालिका विहार महिला समिति की ओर से पहला सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस सावन महोत्सव का शुभारंभ भगवान कृष्ण व बाबा भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नाच-गान के साथ किया गया। महिलाओं के बीच अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सींक-चूड़ी-बेलन-झूला, म्यूजिकल चेयर व सावन क्वीन प्रतियोगिता किया गया। जिसमें क्रमशः अर्चना, मधु सिंह व सुनीता देवी प्रथम स्थान किया। इस आयोजन में अर्चना चौबे, रीमा झा, पूनम दास, खूशबू सिंह, मधु सिंह, अर्चना कुमारी, वन्दना तिवारी, भावना प्रिया, वीणा, कुसुम दुबे, मुन्नी झा, रम्भा मंडल, डोली कुमारी, निशा शर्मा, स्वाती, सुनीता देवी, राखी सिंह, उषा देवी सहित अन्य का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.