बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: श्रावण मास की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से कोदवाटांड़ महिला मंडली की ओर से गुरुवार को नंदकिशोर हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सावन की खुशियों को उत्साहपूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी थीं। महिला मंडली की सदस्यों ने उन्हें श्रृंगार सामग्री भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। जिप अध्यक्ष कहा कि सावन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी भवन में सावन सिंधारा महोत्सव 9 को महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्...