बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चीरा चास स्थित बसेरा कॉलोनी में महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के गीत गाए व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने पेड़-पौधे लगाने, हरियाली बचाने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि मिल-जुलकर त्योहार मनाने से आपसी प्रेम बढ़ता है। ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, रागिनी सिंह, चंदा कुमारी व स्वीटी सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सावन गीतों व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ। महिलाओं ने कहा कि त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाने से समाज में जागरूकता बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार : सावन की उमंग में झूमीं खैराचातर की महिलाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...