बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि।सावन मास की तीसरी सोमवारी पर पेटरवार एवं आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रखंड कॉलोनी स्थित विशेश्वर धाम, बुंडू के गंगेश्वर महादेव मंदिर, मेला टांड के बुढ़वा महादेव, गुरुजुवा, खत्री मोहल्ला, टकाहा और मठ टोला स्थित शिव मंदिरों सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, धतूरा, भांग और फल-फूल अर्पित किए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। विशेश्वर धाम में महिलाओं, युवतियों और व्रतधारियों की विशेष भीड़ रही। आचार्य राजेश गुरु ने पंचामृत अभिषेक, पूजा-अर्चना और महाआरती संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धाल...