बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चास के गाय घाट पर छठ महापर्व के दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद में आईं सोशल मीडिया क्रिएटर जया पांडेय ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्होंने शनिवार, 14 नवंबर को बोकारो के पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफी मांगने और विवादित वीडियो हटाने के बाद भी कुछ लोगों की ओर से उन्हें सोशल मीडिया, फोन कॉल और संदेशों के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं। अनजाने में हुई गलती के लिए मांगी थी माफी : एसपी को दिए आवेदन में जया पांडेय ने बताया है कि वह सोशल मीडिया क्रिएटर के रूप में काम करती हैं। 11 नवंबर 2026 को छठ महापर्व के दौरान वह चास स्थित गाय घाट पर वीडियो शूट करने गई...