बोकारो, नवम्बर 22 -- Bokaro News: चास अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय सामूहिक तुलसी विवाह व एकादशी उद्यापन कार्यक्रम का शनिवार को विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गौदान किया गया। अवसर पर 56 ब्राह्मण जोड़ों को विधिवत भोजन कराया गया। यजमानों ने ब्राह्मणों को दक्षिणा, वस्त्र व अन्य सामग्री भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में करीब 300 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संयोजक संतोष केडिया, गंगा देवी भालोटिया के अलावे इंदु अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शिव जिंदल, मंजू जिंदल, सीमा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा के सा...