बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड के अराजू पंचायत के पुरनापानी टोला निवासी दिव्यांग शिवचरण मांझी को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर गुरुवार को पेंशन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा उन्हें शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में ट्राई साइकिल भी दी जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता चीकू मेहता ने दिव्यांग शिवचरण मांझी की बदहाली को लेकर बोकारो उपायुक्त के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए उन्हें राहत व सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विधायक कुमार जयमंगल की पहल रंग लाई, दिव्यांग रामानुज को मिली इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिलपेंशन और ट्राई साइकिल इस पर बोकारो उपायुक्त ने त्वरित पहल करते हुए जरीडीह बीडीओ व सीओ को तुरंत उन्हें पेंशन व अन्य सुविधाएं बहाल करने का निर्देश दिया। इधर डीसी के निर्देश पर जरीडीह प्रखं...